
Realme के नए वायरलेस ईयरबड्स ANC के साथ 3,299 रुपये में लॉन्च, पॉपुलर DJs 'Chainsmokers' ने की है ट्यूनिंग
AajTak
Realme Narzo 30 सीरीज के साथ ही कंपनी ने बुधवार को भारत में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Buds Air 2 और मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट को भी लॉन्च कर दिया है. Buds Air 2 को साल 2019 में लॉन्च हुए Buds Air के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Realme Narzo 30 सीरीज के साथ ही कंपनी ने बुधवार को भारत में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Buds Air 2 और मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट को भी लॉन्च कर दिया है. Buds Air 2 को साल 2019 में लॉन्च हुए Buds Air के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. नए हेडसेट का डिजाइन और फिट अलग है. साथ ही एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) टेक्नोलॉजी दी गई है. Buds Air 2 की खास बात ये है कि इसकी ट्यूनिंग पॉपुलर DJs 'The Chainsmokers' ने की है. भारत में इस ऑडियो प्रोडक्ट की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है. नए TWS हेडसेट्स का मुकाबला बाजार में Mi, Redmi, Noise और Boat जैसी कंपनियों के ईयरबड्स से रहेगा. लेकिन, रियलमी ने Buds Air 2 में 3,299 रुपये में ANC टेक्नोलॉजी दी है, जिससे इस हेडसेट को काफी फायदा मिलेगा. Realme Buds Air 2 की पहली सेल 2 मार्च को होगी. ग्राहक इसे क्लोसर ब्लैक और क्लोसर वाइट वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. Realme Motion Activated Night Light की कीमत भारत में 599 रुपये रखी गई है. इन दोनों प्रोडक्ट्स को ग्राहक फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. साथ ही नए नए ईयरबड्स को ग्राहक जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












