
RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को IMF में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन्हीं के कार्यकाल में हुई थी नोटबंदी
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को आईएमएफ का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है. उर्जित पटेल पहले आरबीआई के 24वें गवर्नर के तौर पर पदभार संभाल चुके हैं.
केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को 3 साल के लिए इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. पटेल ने 2016 में रघुराम राजन के बाद RBI के 24वें गवर्नर के तौर पर पदभार संभाला था. इन्हीं के कार्यकाल में सरकार ने नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लिया था.
साल 2018 में इन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण वे पहले गवर्नर बने थे, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से आरबीआई गवर्नर का पद छोड़ा और 1992 के बाद सबसे कम कार्यकाल तक आरबीआई गवर्नर बने रहे. उर्जित पटेल की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार ने नोटबंदी करने का फैसला लिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










