
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
ABP News
प्रवक्ता की मानें तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है. गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं. वह मुंबई में उचित देखभाल के तहत ठीक हो रहे हैं. हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धान्यवाद देते हैं.
रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में उनको मामूली चोटें आई हैं. उनके प्रवक्ता ने बताया है कि उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. वह शुक्रवार को मालदीव गए थे, तभी घायल हो गए. जिस स्पीडबोट से सफर कर रहे थे, वह पलट गई. सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं. वह मुंबई लौट आए हैं.
प्रवक्ता की मानें तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है. गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं. वह मुंबई में उचित देखभाल के तहत ठीक हो रहे हैं. हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धान्यवाद देते हैं. प्रभावित दोस्तों के कुशल-मंगल की प्रार्थना करते हैं.
स्पीडबोट में सात पर्यटक सवार थे, पांच भारतीय शामिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्पीडबोट में सात पर्यटक सवार थे. इनमें भारत के पांच लोग शामिल थे. घटना शुक्रवार की सुबह 1.15 पर वावू अटोल स्थित वी फेलिधू द्वीप के पास हुई. अचानक बोट पलट गई थी. इनमें रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं. तीन लोगों को चोटें आई है. कोस्टगार्ड ने बताया कि हादसा तट से करीब 2 मील की दूरी पर हुआ. स्पीड बोट पर एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 5 भारतीय भी शामिल हैं, साथ ही एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












