
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
ABP News
Petrol Price in India: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद भारत के घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम लोगों के लिए एक राहत की खबर है.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इजरायल-अमेरिका के ईरान के साथ युद्ध की वजह में दुनिया भर के देशों में तेल आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है. कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण कई देशों में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत में शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन देश में तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल जैसे BPCL का स्पीड, HPCL का पॉवर और IOCL का XP95 पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. पहले प्रीमियम पेट्रोल का दाम करीब 111.68 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर करीब 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
भारत में पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत?
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर कायम है. मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है और हैदराबाद में पेट्रोल 107.5 रुपये और डीजल 95.7 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
इसके अलावा भी देश के कई अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार बनी हुई हैं, जबकि डीजल अभी भी 100 रुपये से नीचे है.













