
फर्जी बाबा कांड: महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर देंगी इस्तीफा
ABP News
Rupali Chakankar Ashok Kharat: फर्जी बाबा अशोक खरात को गिरफ्तार किया जा चुका है. उस पर एक महिला से रेप का आरोप है. रुपाली की फर्जी बाबा से नजदीकी का खुलासा हुआ है.
एनसीपी अजीत गुट की नेता और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर आज (20 मार्च) देर रात या कल महाराष्ट्र महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे देंगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात कांड उजागर होने और बाबा के साथ नजदीकियों का खुलासा होने के बाद लगातार रुपाली के इस्तीफे की मांग हो रही है. खरात की कई नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. खरात के पास के कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं.
अशोक खरात को 'कैप्टन' खरात के नाम से भी जाना जाता है. उसे 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोन्धे ने कहा कि खरात मामले की एसआईटी जांच का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक की महिला पुलिस अधिकारी को करना चाहिए.
बंगाल चुनाव: संजय राउत का बड़ा बयान, 'PM मोदी और अमित शाह को मालूम है कि ममता बनर्जी को...'
A post shared by ABPmajha (@abpmajhatv)













