
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के स्टाफ को मिली धमकी, बंगाल के मुर्शिदाबाद से आया फोन, हड़कंप
ABP News
Threat Call to Jayant Chaudhary: मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस भी जांच में जुट गई है.
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री के स्टाफ को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. मंत्री के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के फोन और व्हाट्सऐप पर धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला व्यक्ति मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और उसके फोन पर नाम इस्माइल दिख रहा था.
मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस भी जांच में जुट गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के पास मंत्री के सरकारी दौरे की योजना की कॉपी भी मौजूद थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. केंद्रीय राज्यमंत्री के स्टाफ को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मंत्री के हालिया दौरे से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक होने के बाद यह मामला सामने आया.
टूर प्लान लीक होने के बाद बढ़ी चिंतापुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री पश्चिम बंगाल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वहां से लौटकर दिल्ली आए. इसके बाद उनका आगरा में भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम तय था. यह पूरा टूर प्लान केवल सीमित लोगों तक ही था, लेकिन बाद में यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
फोन और व्हाट्सऐप पर मिली धमकीटूर प्लान सार्वजनिक होने के बाद मंत्री के स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई. स्टाफ को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए यह धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया.













