
बिहार में 'सम्राट मॉडल' की बात हो रही, सवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया ये रिएक्शन
ABP News
Samrat Model News: जेडीयू का कहना है कि बीजेपी के प्रवक्ता ने कानून के राज के संबंध में कहा है और गृह मंत्रालय के संबंध में उन्होंने सम्राट मॉडल को लेकर बयान दिया है. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल की अक्सर चर्चा होती रही है. इस बीच सम्राट मॉडल पर बहस शुरू हो गई है. इस पर शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.
शुक्रवार को मीडिया ने जेडीयू नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार से पूछा कि बिहार में सम्राट मॉडल की बात हो रही है, क्या नीतीश मॉडल का अंत हो गया? इस पर नीरज कुमार ने कहा, "नीतीश मॉडल के बारे में प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृह मंत्री (अमित शाह) लगातार इस बात को सार्वजनिक रूप से कहते रहे हैं… केवल एनडीए गठबंधन के तहत नहीं, जब महागठबंधन की सरकार थी तब भी पटना के गांधी मैदान में कहा था कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कर साहसिक फैसला लिया है."
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'अब समय…'
उन्होंने कहा, "अब गृह विभाग सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में चल रहा है... नीतीश कुमार जी उपस्थित रहें या न रहें, हर कार्यक्रम में सम्राट चौधरी कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने शानदार, जानदार और दमदार काम किया है… तो बीजेपी के प्रवक्ता ने कानून के राज के संबंध में कहा है और गृह मंत्रालय के संबंध में उन्होंने सम्राट मॉडल को लेकर बयान दिया है."













