
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
ABP News
CM Yogi Adityanath on Eid: सीएम योगी ने कहा कि यह त्योहार अमन-चैन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. इस दौरान सभी को आपसी भाईचारे को और मजबूत करने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र (ईद) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों, मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करता है. यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है.
सीएम योगी ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार अमन-चैन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. इस अवसर पर सभी को आपसी भाईचारे को और मजबूत करने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ईद के इस पावन अवसर को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में शांति, सद्भाव तथा एकता को बढ़ावा दें.
राजधानी लखनऊ में ईदगाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है. मौलाना खालिद रशीद ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है. ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे नमाज होगी और सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई है.
ईद-उल-फितर (ईद) पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं. राजधानी लखनऊ में ईद से पहले कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है. लखनऊ में ईद के त्योहार को लेकर मोबाइल पेट्रोल यूनिट बनाई गई हैं, और QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) यूनिट भी तैनात की गई हैं.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












