
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ABP News
Asaduddin Owaisi: अदालत ने यह भी आदेश दिया कि उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था ईद के बाद रामनवमी तक जारी रहे. ओवैसी ने इसी न्यायालयीन हस्तक्षेप को अपने भाषण का केंद्र बनाया.
नमाज-ए-जुमा के मौके पर मक्का मस्जिद से एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला. उनके सवालों की गूंज सिर्फ हैदराबाद की पुरानी बस्ती में नहीं, बल्कि पूरे देश में सुनाई दी. उन्होंने कहा कि भारत में नौबत यह आ गई है कि मुसलमान को ईद मनाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है.
दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को होली के दौरान 26 वर्षीय तरुण कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इसके बाद कई 'आक्रोश सभाएं' आयोजित हुईं, जिनमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए. इस दौरान ईद पर खून की होली खेलेंगे, जैसे नारे सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इन धमकियों से घबराकर कई मुस्लिम परिवार इलाका छोड़ गए.
HC की बेंच ने दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश
19 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि 'ईद उल-फितर पर्व एक खुशी का अवसर है. यह सभी संबंधितों का कर्तव्य है कि इस पवित्र मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से सार्वजनिक जीवन बाधित न हो.' अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस की तैनाती ऐसी हो जिससे हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












