
Jamshedpur News: इंसानियत की मिसाल बने पप्पू सरदार, रमजान में 30 दिन कराते हैं इफ्तार
ABP News
Jamshedpur News in Hindi: जमशेदपुर में पप्पू सरदार रमजान में 30 दिन मुफ्त इफ्तार कराते हैं. इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बनते हुए सभी धर्मों के त्योहारों में सेवा कार्य करते हैं.
जमशेदपुर में इंसानियत और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है. शहर के ब्रांड एंबेसडर और माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार हर साल रमजान के पूरे 30 दिनों तक अपने मनोहर चार्ट होटल में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मुफ्त इफ्तार का आयोजन करते हैं. यहां रोजा रखने वाले लोग बिना किसी शुल्क के आकर रोजा खोलते हैं.
पप्पू सरदार का कहना है कि यह सेवा किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत और ऊपरवाले की कृपा से प्रेरित है. उन्होंने अपील की कि ईद की नमाज के दौरान लोग दुनिया में अमन और भाईचारे की दुआ करें, खासकर मुस्लिम देशों के बीच आपसी संघर्ष खत्म हो.
जानकारी के अनुसार, वही विभिन्न मुस्लिम महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पप्पू सरदार का दिल बहुत बड़ा है. हमेशा लंगर किया करते हैं. रमजान की बरकत उनके काम में नजर आती है. हमारी उनको दुआ है कि वो अपने हर कार्य में सफल हो. लोगों का कहना है कि वो सारे मुसलमान को इफ्तार कराते हैं. किसी से कोई बैर नहीं है. पिछले 10 सालों से हम यहां आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पप्पू सरदार सभी कौम के लिए सेवा का काम करते आ रहे हैं.
ये भी पढ़िए- Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात













