
Ravindra Jadeja CSK Team IPL 2023: रवींद्र जडेजा होंगे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम से बाहर? आईपीएल फ्रेंचाइजी CSK से आया ये बड़ा बयान
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना तय है. इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजीज को अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एमएस धोनी की चेन्नई टीम रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है. इस पर फ्रेंचाइजी की ओर से बड़ा बयान आया है...
Ravindra Jadeja CSK Team IPL 2023: क्रिकेट फैन्स इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन का मजा ले रहे हैं. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का खुमार छाने लगेगा. आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होनी है. इससे पहले यदि सभी 10 फ्रेंचाइजीज में से कोई भी अपने कुछ प्लेयर्स को रिलीज करना चाहे, तो उसकी लिस्ट सौंपनी होगी.
इस लिस्ट को सब्मिट करने की आखिरी तारीख को करीब 15 दिन बचे हैं. इससे पहले ही रिपोर्ट्स के हवाले से खबरें आने लगी हैं कि कई टीमें अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं. इनमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के शार्दुल ठाकुर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. बता दें कि जडेजा इसी 6 दिसंबर को 34 साल के हो जाएंगे.
क्या अगले सीजन में साथ दिखेंगे धोनी-जडेजा?
यदि ऐसा होता है, तो फैन्स अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा को साथ में नहीं देख पाएंगे. मगर इन सबके बीच फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आई है. चेन्नई फ्रेंचाइजी के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया है कि यह रिपोर्ट्स गलत हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. फ्रेंचाइजी इस वक्त जडेजा को बाहर करने के बारे में सोच भी नहीं सकती है. यानि साफ है कि अगले सीजन में धोनी और जडेजा फिर साथ नजर आ पाएंगे.
क्या जडेजा फ्रेंचाइजी को छोड़ना चाहते हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के विश्वस्त सूत्रों ने बताया, 'वे अभी रवींद्र जडेजा को रिलीज करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. जो रिपोर्ट्स चल रही हैं, वे निराधार हैं. हम उन्हें क्यों रिलीज करेंगे, इसका कोई मतलब ही नहीं बनता है. साथ ही हमने इसको लेकर चर्चा तक नहीं कर सकते.'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











