
Ravindra Jadeja: 'जो हो गया वो हो गया..', IPL के बवाल पर रवींद्र जडेजा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
AajTak
रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में कप्तानी विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जडेजा ने कहा कि जब भी आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपका पूरा ध्यान टीम पर होना चाहिए.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन काफी निराशाजनक रहा था. आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बना दिया था क्योंकि धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था. लेकिन जडेजा कप्तानी में कमाल नहीं दिखा पाए थे जिसके एमएस धोनी ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. बाद में जडेजा चोटिल होने के चलते बाकी मैचों से बाहर हो गए थे.
अब जडेजा ने आईपीएल में कप्तानी विवाद को लेकर बड़ी बात कही है. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जडेजा ने कहा कि वह इस घटना से आगे बढ़ चुके है. साथ ही उनका पूरा ध्यान भारत के लिए खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर था.
क्लिक करें- IND vs ENG Test Match: दूसरे दिन भी भारत का दबदबा, इंग्लैंड ने 84 रन पर खोए 5 विकेट
रवींद्र जडेजा ने कहा, 'जो हुआ, सो हुआ. आईपीएल मेरे दिमाग में नहीं था. जब भी आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपका पूरा ध्यान भारतीय टीम पर होना चाहिए. मेरे लिए भी ऐसा ही था, भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से बेहतर कोई संतुष्टि नहीं है.
इंग्लैंड में सौ रन बनाना बड़ी बात: जडेजा
जडेजा ने आगे कहा, 'भारत के बाहर खासकर इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करना वास्तव में अच्छा लगता है. एक खिलाड़ी के रूप में 100 रन बनाना बड़ी बात है. मैं वास्तव में एक खिलाड़ी के रूप में अपने आप में कुछ आत्मविश्वास ले सकता हूं, विशेष रूप से इंग्लिश परिस्थिति में में 100 रन बनाने के बाद. मैं काफी अच्छा फील कर रहा हूं.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











