
Raveena Tandon को किया था मीडिया ने टारगेट, एक्ट्रेस बोलीं- शायद उन्हें हीरो से ज्यादा प्यार था
AajTak
हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि महिला एडिटर्स ने 90 के दशक में बॉडी शेम करने से लेकर दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का कहना है कि उनके करियर में एक समय ऐसा आया था, जब मीडिया ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया था. फीमेल एक्टर्स के बारे में मीडिया में केवल निगेटिव स्टोरीज ही छापी जाती थीं. हालांकि, बाद में पब्लिकेशन ने इसे लेकर माफी भी मांगी, लेकिन उनपर किसी ने ध्यान नहीं दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि महिला एडिटर्स ने 90 के दशक में बॉडी शेम करने से लेकर दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की. आज के समय में लोगों के पास सोशल मीडिया है, जिसके जरिए वह अपने फैन्स और फॉलोअर्स से सीधा कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और अपनी बात कह सकते हैं. उस समय में यह चीजें नहीं हुआ करती थीं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












