
Rashifal: कुंभ राशि में देव गुरु बृहस्पति होने जा रहे हैं वक्री, इन राशियों को होगी परेशानी, जानें राशिफल
ABP News
कुंभ राशि (Aquarius) में बृहस्पति ग्रह (Jupiter) का वक्री होना मेष से मीन राशि तक के जातकों को प्रभावित करेगा.बृहस्पति ग्रह अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और इसी राशि में ही वक्री होने जा रहा है.गुरु वक्री (Guru Vakri 2021) अवस्था में क्या फल देने जा रहे हैं, जानते हैं राशिफल.
Guru Vakri 2021: बृहस्पति ग्रह को गुरु को भी कहा जाता है. बृहस्पति को शास्त्रों में देवताओं का गुरु बताया गया है. गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में शुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है, लेकिन कुछ स्थितियों में गुरु अशुभ फल भी प्रदान करते हैं. इसलिए गुरु का वक्री होना महत्वपूर्ण माना जाता है. गुरु कब वक्री हो रहे हैं?पंचांग के अनुसार गुरु यानि देव गुरु बृहस्पति 20 जून, रविवार को कुंभ राशि में वक्री होंगे. कुंभ राशि में गुरु 14 सितंबर, 2021 को मार्गी अवस्था में आएंगे.More Related News













