
Ranji Trophy : मुंबई के कैंप में भी घुसा कोरोना, शिवम दुबे समेत वीडियो स्पेशलिस्ट संक्रमित
AajTak
13 जनवरी से होने वाली रणजी ट्रॉफी पर भी कोरोना ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
कोरोना एक बार फिर से अपने पैर तेजी से पसार रहा है. हर बार की तरह इस बार भी खेल के मैदान तक वायरस ने खिलाड़ियों और साथ ही खेलों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट 'Omicron' की वजह से केसेस काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं. 13 जनवरी से होने वाली रणजी ट्रॉफी पर भी कोरोना ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











