
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Video: दूल्हा बने रणबीर ने किया दुल्हन आलिया को Kiss, सामने आई पहली तस्वीर
AajTak
आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. आलिया भट्ट अपने क्रश रणबीर कपूर की दुल्हन बन गई हैं. शादी संपन्न होते ही नीतू कपूर ने अपनी प्यारी बहू आलिया की नजर उतारी. अब कपल की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई हैं.
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Photo: बधाई हो जी बधाई हो... कपूर खानदान में एक खूबसूरत चेहरे की एंट्री हो गई है. बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब मिसेज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बन गई हैं. 14 अप्रैल को परिवारवालों की मौजूदगी में 'वास्तु' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं. वे पति-पत्नी बन गए हैं. बॉलीवुड का ये क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है. फैंस और सेलेब्स रणबीर-आलिया को नए जीवन की बधाई दे रहे हैं. इसी के साथ न्यूलीवेड कपल की पहली फोटो भी सामने आ गई है.
शादी के जोड़े में खूब जंचे रणबीर-आलिया
दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) परफेक्ट कपल लग रहे हैं. उनकी जोड़ी की जितनी तारीफ की जाए कम है. इससे पहले भी आपने रणबीर और आलिया को साथ में देखा होगा लेकिन इस तरह से कभी नहीं देखा होगा. बतौर शादीशुदा कपल रणबीर और आलिया की ये पहली झलक देख बस एक ही बात जहन में आती है, वो ये कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे.
आलिया ने शादी के बाद अपनी पहली पोस्ट में क्या लिखा?
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग वेडिंट फोटोज शेयर करते हुए अपना हाल-ए-दिल बयां किया. आलिया ने पोस्ट में लिखा- आज अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच- घर पर हमारे फेवरेट स्पॉट पर- वो बालकनी जहां हमारे रिलेशनशिप के 5 साल बीते- आज हमारी शादी हो गई. काफी सारी चीजें पीछे छोड़, हम साथ में और ज्यादा मेमोरी बनाने का इंतजार नहीं कर सकते. यादें जो खुशी, प्यार, सहजता भरी चुप्पी, मूवी नाइट्स, सिली फाइट्स, वाइन डिलाइट्स, चाइनीज बाइट्स से भरी हुई हैं. आलिया ने अपनी पोस्ट में फैंस के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.
शादी के बाद रणबीर-आलिया का पहला वीडियो

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










