
Rampur seat result: आजम खान के गढ़ रामपुर में भी जीती बीजेपी, घनश्याम लोधी ने 42 हजार वोटों से सपा को हराया
AajTak
Rampur loksabha seat result: घनश्याम सिंह लोधी एमएलसी रहे हैं. लोधी भी कभी आजम खान के करीबी थे. उन्होंने 2022 में ही बीजेपी जॉइन की थी. घनश्याम सिंह लोधी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी बेहद करीबी माना जाता रहा है.
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है. यहां बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए समाजवादी पार्टी को हरा दिया है. बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने 42,048 वोटों से सपा उम्मीदवार असीम रजा को हराया है.
रामपुर सीट सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाती है. 2019 में रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान ही चुनाव जीते थे. इसके बाद 2022 को विधानसभा चुनाव में भी आजम खान इसी सीट से उतरे और चुनाव जीत लिया.
आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
विधायक बनने के बाद आजम खान लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब यहां लोकसभा उपचुनाव कराए गए. दो साल से ज्यादा वक्त तक जेल में रहकर बाहर आए आजम खान ने अपने समर्थक असीम रजा को इस सीट से उतारा था. खुद आजम खान ने असीम के नाम की घोषणा की थी वो अपने दम पर ही पूरा प्रचार कर रहे थे. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां एक बार भी प्रचार के लिए नहीं पहुंचे थे, जबकि बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी.
रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी. सुबह से गिनती के बाद लगातार असीम आगे चल रहे थे. माना जा रहा था कि असीम उपचुनाव में आजम की उम्मीदों पर खरा उतरने जा रहे हैं. मगर, आखिरी समय आजम समर्थक असीम को सफलता नहीं मिल सकी.
बता दें कि विजयी प्रत्याशी घनश्याम लोधी एमएलसी रहे हैं. लोधी भी कभी आजम खान के करीबी रहे हैं. उन्होंने 2022 में ही बीजेपी जॉइन की थी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










