
Ramiz Raja IPL: ‘सौरव गांगुली ने मुझे 2 बार IPL देखने को बुलाया लेकिन..’, बहस के बीच रमीज राजा का दावा
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दिनों आईपीएल की पॉपुलैरिटी से परेशान है. पीसीबी चीफ रमीज राजा लगातार इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, इस बीच उन्होंने सौरव गांगुली को लेकर एक दावा किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पॉपुलैरिटी के आगे सब फेल है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से लगातार आईपीएल और बीसीसीआई के विरोध में बयान दिया जा रहा है, क्योंकि भारत की तैयारी आईपीएल के लिए विंडो बढ़ा करने की है. इस बीच पीसीबी चीफ रमीज राजा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली ने दो बार उन्हें आईपीएल का फाइनल देखने के लिए बुलाया था.
रमीज राजा ने दावा किया कि बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने पिछले साल आईपीएल फाइनल देखने के लिए उन्हें दो बार बुलाया, क्रिकेट के नज़रिए से मुझे जाना चाहिए था लेकिन उसका क्या नतीजा होता और फैन्स का कैसा रिएक्शन होता, इस वजह से वह नहीं गए.
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर भी रमीज राजा ने बात की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि वह भारत के खिलाफ खेले, लेकिन दोनों देशों के बीच के राजनीतिक रिश्ते अभी इसकी इजाजत नहीं देते हैं.
पीसीबी चीफ रमीज राजा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सौरव गांगुली से भी बात की है, अभी क्रिकेटर्स ही अपने-अपने बोर्ड की अगुवाई कर रहे हैं. ऐसे में अभी ये संभव नहीं हो सकेगा, तो कब हो सकेगा.
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के उस प्रस्ताव का विरोध किया है, जिसमें बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को ढाई महीने विंडो ओपन रखने का प्रस्ताव दिया गया है. इस ढाई महीने में कोई इंटरनेशनल सीरीज़ या टूर्नामेंट नहीं होगा, सिर्फ आईपीएल होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने इसका विरोध किया है और आईसीसी के सामने इस मसले को उठाने की तैयारी में है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











