
Ramayan Express Staff Dress Controversy: क्यों बदलनी पड़ी रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की ड्रेस?
AajTak
Ramayan circuit special train एक विवाद के कारण सुर्खियों में है. दरअसल Shri Ramayana Yatra के नाम से चलने वाली इस train में service देने वाले waiters dress पर Ujjain के साधु-संतों की आपत्ति के बाद IRCTC ने Ramayan express में service देने वाले waiters की dress बदल दी है. इसकी जानकारी IRCTC ने tweet कर के दी है. Ayodhya-Rameswaram Train में saffron dress पहने बर्तन उठा रहे waiters का video viral होने के बाद, Ujjain के संत समाज ने इसे साधु संतों का अपमान बताया था. इसपर railway minister को letter लिखी गई, साथ ही train रोकने की चेतावनी भी दी गई थी. संत समाज की चेतावनी के बाद IRCTC ने Ramayan express train में काम करने वाले waiters की dress को बदल दिया. Viral video में train के waiters साधु संतों के saffron dress, धोती, पगड़ी और रुद्राक्ष की माला पहने खाने के बर्तन उठाते नजर आ रहे थे. Ujjain Akhada Parishad के पूर्व महामंत्री परमहंस अवधेश पुरी महाराज ने कहा था कि ये अपमान है. जल्द ही वेटर्स की ड्रेस को बदला जाए, वरना 12 december को निकलने वाली अगली train का संत समाज विरोध करेगा और ट्रेन के सामने हजारों हिन्दुओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. Delhi के Safdarjung railway station से खुलने वाली ये train अपनी 17 days की यात्रा में पर्यटकों को भगवान राम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कराती है. देखिए ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










