
Ramadan 2022: सहरी और इफ्तार की डाइट में इन चीजों को करें शामिल, महीने भर नहीं होगी कमजोरी
AajTak
Ramadan 2022: रमजान के पूरे महीने में रोजा रखने से कमजोरी हो जाती है और शरीर में भी पानी की कमी महसूस होने लगती है. लेकिन अगर आप अपने सहरी और इफ्तार के खाने में सही फूड्स और लिक्विड को शामिल करेंगे तो आपको पर्याप्त पोषण मिलेगा और कमजोरी महसूस नहीं होगी.
Ramadan 2022: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और सूर्योदय, सूर्यास्त के बाद ही अन्न-पानी ग्रहण करते हैं. सुबह सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है और शाम की अजान के बाद इफ्तार किया जाता है. लगभग तीस दिनों तक रोजा रखने से कई बार लोगों को कमजोरी हो जाती है. लेकिन अगर सहरी और इफ्तार के दौरान खाने-पीने के सही सामानों का चयन किया जाए तो दिनभर के रोजा से होनेवाली कमजोरी को रोका जा सकता है.
सहरी के दौरान खाएं ये चीजें-
-सहरी के दौरान अपना खाना हल्का रखें और हेल्दी चीजों को अपने खाने में शामिल करें.
-अपने खाने में फाइबर युक्त खाद्य फूड्स को शामिल करें. सेब, नाशपाती, बीन्स, साबुत अनाज, पॉपकॉर्न से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर की आपूर्ति हो जाएगी. फाइबर देर तक पेट को भरा रखता है. इससे दिन भर के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा मिल जाएगी.
-सहरी के समय दाल और दही का सेवन जरूर करें. दही पाचन को ठीक रखने में मदद करती है और इससे हमें पर्याप्त मात्रा में कैल्सियम भी मिलता है. साथ ही हर प्रकार के दालों का सेवन हमें दिनभर के लिए पर्याप्त प्रोटीन की आपूर्ति करता है.
-कच्चा पनीर या दूध का सेवन आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा. इन खाद्यान्नों में मौजूद प्रोटीन पेट को देर तक भरा रखता है. सहरी के खाने के बाद एक गिलास दूध का सेवन करें या पनीर के चार-पांच टुकड़े खा लें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











