
Ramadan 2021: मुस्लिम देशों में रमजान में काम के घंटे हो जाते हैं कम, जानें कई दिलचस्प बातें
AajTak
दुनिया के कई हिस्सों में आज रमजान की शुरूआत हो चुकी है लेकिन भारत में रमजान कल यानी 14 अप्रैल को मनाया जाएगा. रमजान की तिथि चांद दिखने पर निर्भर करती है इसलिए पूरी दुनिया में ये अलग-अलग समय पर मनाया जाता है. आइए जानते हैं रमजान और रोजे से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.
दुनिया के कई हिस्सों में रमजान की शुरुआत 13 अप्रैल को हो चुकी थी, लेकिन भारत में रमजान आज यानी 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है. रमजान की तिथि चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए पूरी दुनिया में ये अलग-अलग समय पर मनाया जाता है. आइए जानते हैं रमजान और रोजे से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें. मुसलमान क्यों रखते हैं उपवास- रमजान के दौरान उपवास रखने का मुख्य उद्देश्य खुद को अल्लाह के करीब लाना है. दूसरे धर्मों में उपवास रखने का जो मकसद होता है, ठीक वैसे ही रमजान खुद को शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करने के एक तरीके के रूप में देखा जाता है. रमजान के दौरान मुसलमान दान करते हैं और भूखों को खाना खिलाते हैं. इस महीने कई मुसलमान ज्यादा से ज्यादा समय मस्जिदों में बिताते हैं और कुरान पढ़ते हैं. नमाज, दान, आस्था, मक्का में हज यात्रा करने के साथ रमजान के दौरान रोजा रखने को भी इस्लाम में पाचवां स्तंभ माना जाता है. कैसे रखा जाता है रोजा- रमजान में पूरे महीने मुसलमान सुबह से शाम तक खाने-पीने से परहेज करते हैं. पानी का एक घूंट भी रोजा तोड़ देता है. हालांकि, मुस्लिम विद्वानों का कहना है कि रमजान में सिर्फ खान-पान से दूरी बनाना ही काफी नहीं है. इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद और व्यर्थ की बातों से भी दूर रहना चाहिए. रोजे के दौरान शारीरिक संपर्क बनाना सख्त मना है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










