
Ram Vilas Vedanti ने की Iqbal Ansari की तारीफ, कही ये बात
AajTak
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य राम विलास वेदांती ने आजतक के मंच पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में मुसलमानों की ओर से 11 हज़ार रुपए का पहला चंदा बाबरी मस्जिद के याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी ने दिया था. इन्होंने खुद भी चंदा दिया. इकबाल अंसारी ने हमेशा राम जन्म भूमि का समर्थन किया है और इकबाल अंसारी ने हिंदुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रामलला के पक्ष में ही अपना वक्तव्य दिया. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










