
Ram Navami Wishes 2024: जिनके मन में श्री राम है...राम नवमी के मौके पर अपने करीबियों को भेजें शुभकामनाएं संदेश
AajTak
हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. इस दिन प्रभु श्रीराम धरती पर अवतरित हुए थे. इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. भगवान राम के जन्मदिन के अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Ram Navami Wishes 2024 in Hindi: इस साल 17 अप्रैल को देशभर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. त्रेतायुग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था. राम नवमी के शुभ अवसर पर आप अपने करीबियों ये खास संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं.
जिनके मन में श्री राम है, भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है, उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है. राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
निकली है सज धज के राम जी की सवारी, लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी, राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !हैप्पी राम नवमी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










