
Ram Navami Ayodhya Live Streaming: घर बैठे यहां देख सकते हैं रामलला के सूर्याभिषेक का लाइव प्रसारण, ये है तरीका
AajTak
आज दोपहर बारह बजकर 16 मिनट पर भगवान सूर्य रामलला का अभिषेक करेंगे. सूर्य की किरण सीधे राम मंदिर पहुंचेंगी और रामलला के मस्तक का स्पर्श करेंगी. आप घर बैठे रामलला का सूर्याभिषेक समारोह देख सकते हैं.
भगवान राम की नगरी अयोध्या के लिए आज का दिन खास है. रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद ये पहली रामनवमी है. भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामभक्तों का सैलाब उमड़ा है. हर रामभक्त आज के दिन रामलला के नये मंदिर में भगवान के दर्शन कर लेना चाहता है और सूर्याभिषेक का हिस्सा बनना चाहता है. लेकिन आप घर बैठे भी रामलला का सूर्याभिषेक समारोह देख सकते हैं.
कब होगा रामलला का सूर्याभिषेक?
दोपहर बारह बजकर 16 मिनट पर भगवान सूर्य रामलला का अभिषेक करेंगे. सूर्य की किरण सीधे राम मंदिर पहुंचेंगी और रामलला के मस्तक का स्पर्श करेंगी. पौराणिक मान्यता है कि जब भगवान राम का जन्म हुआ था तब सूर्यदेव ने उनका अभिषेक किया था, उसी पल को आज दोहराया जाएगा.
आइए जानते हैं कहां और कैसे देख सकेंगे रामलला के सूर्याभिषेक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग
राम मंदिर में सूर्याभिषेक के कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग आप आजतक LIVE TV पर देख सकेंगे. इसके अलावा, आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट पर राम मंदिर में सूर्याभिषेक के कार्यक्रम से संबंधित कई खबरें पढ़ी भी जा सकती हैं.
नीचे क्लिक करके देखें LIVE

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










