
Ram Mandir Inauguration: ननिहाल से 3 हजार क्विंटल चावल, ससुराल से उपहारों के 1100 थाल... जानें राम मंदिर में कहां से क्या आएगा?
AajTak
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है. मंदिर के उद्घाटन को देखते हुए अलग-अलग जगहों से ढेर सारी चीजें आयोध्या पहुंचाई जा रही हैं, जिसमें ननिहाल से आने वाला 3 हजार क्विंटल चावल और ससुराल से आने वाले उपहार भी शामिल हैं.
अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख (22 जनवरी) बेहद नजदीक आ गई है. इसलिए अब तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही सभी काम पूरे कर लिए जाएं.
यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी चीजें भेजी जा रही हैं. जैसे भगवान राम की ननिहाल छत्तीसगढ़ से तीन हजार क्विंटल चाव आने वाला है तो वहीं उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर से कपड़े, फल और मेवा के साथ-साथ उपहारों से सजे 1100 थाल आने वाले हैं. इसके अलावा भी भारत के अलग-अलग राज्यों से बहुत सारा सामान अयोध्या आएगा. आइए आपको बताते हैं कि कहां से क्या आने वाला है.
कहां से क्या आएगा?
1. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. इसके बाद भगवान को विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसमें ननिहाल के चावल और ससुराल का मेवा शामिल होगा.
2. ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3 हजार क्विंटल चावल अयोध्या आएगा. ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप होगी, जो अयोध्या पहुंचेगी. इसे छत्तीसगढ़ के जिलों से एकत्र किया गया है.
3. भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेवा 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे. इसके अलावा उपहारों से सजे 1100 थाल भी होंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










