
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: 25 नवंबर ही क्यों? विवाह पंचमी, अभिजीत मुहूर्त और... दुर्लभ संयोग में होगा राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण
AajTak
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराने का भव्य समारोह आयोजित होगा. यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा, जो सुबह 11:45 से दोपहर 12:29 तक रहेगा. यह समारोह रामराज की पुनर्स्थापना और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा.
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है. मंदिर निर्माण के बाद अब बारी धर्म ध्वजारोहण की है. दरअसल, अयोध्या में 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराने का भव्य समारोह होगा और इसी दिन पूरे देश में विवाह पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, 25 नवंबर को ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा.
पंचांग के अनुसार, दिन मंगलवार, 25 नवंबर की तारीख और उसी दिन पड़ने वाली विवाह पंचमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. यह तिथि भगवान राम और माता जानकी से क्यों जुड़ी है और धर्म ध्वजारोहण के लिए 25 नवंबर ही क्यों चुना गया, इसे समझना बेहद जरूरी है. आइए अयोध्या के साधु संतों से जानते हैं कि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराना इतना महत्वपूर्ण क्यों है और ये तारीख इतनी विशेष क्यों है.
राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण के लिए 25 नवंबर ही क्यों चुना गया?
अयोध्या के साधु संतों के अनुसार, त्रेता युग में भगवान राम और मां जानकी का विवाह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था. 25 नवंबर को भी यही पंचमी तिथि है और हर साल विवाह पंचमी के दिन हिंदू पंचांग में सर्वाधिक विवाह की तिथि निर्धारित की जाती है.
अभिजीत मुहूर्त में होगा अयोध्या मंदिर पर ध्वजारोहण
पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर को अयोध्या मंदिर पर ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा. जिसका मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. माना जा रहा है कि भगवान राम का जन्म इसी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था इसीलिए राम मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए ये समय निर्धारित किया गया है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











