
Ram Mandir Ayodhya: रामलला की मूर्ति की पूर्ण तस्वीर अभी सामने नहीं आई, बोलीं मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी
AajTak
मूर्तिकार अरुण योगीराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की तस्वीरें लीक होने की वजह से दुखी हैं. उनकी पत्नी विजेता अरुण का कहना है कि मैं उदास हूं कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही रामलला की तस्वीर लीक हो गई है. लेकिन खुशी इस बात की है कि रामलला की मूर्ति को लोगों का प्यार मिल रहा है.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इससे पहले गुरुवार को रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया. इस बीच रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई. लेकिन रामलला की इस प्रतिमा को तैयार करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी का कहना है कि रामलला की मूर्ति की पूर्ण तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई हैं.
अरुण योगीराज की पत्नी विजेता का कहना है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की तस्वीरें लीक होने की वजह से वे थोड़े दुखी हैं. लेकिन खुशी इस बात की है कि रामलला की मूर्ति को लोगों का प्यार मिल रहा है. इतने प्यार को पाकर हम बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इससे हमारा जीवन धन्य हो गया है.
ये भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: मोहक मुस्कान, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण... रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने
विजेता का कहना है कि रामलला की मूर्ति की तस्वीर भले ही सामने आ चुकी है. लेकिन मूर्ति की पूर्ण तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है. मैंने खुद भी इसे नहीं देखा है. हालांकि, उन्होंने पूर्ण तस्वीर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. उन्होंने सिर्फ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नेत्र मिलन परंपरा की बात कही.
यह पूछने पर कि यह मूर्ति ब्लैक स्टोन से बनी हुई है. इस पत्थर का चुनाव क्या सोचकर किया गया? इस पर विजेता कहती हैं कि ब्लैक स्टोन से रामलला की मूर्ति को तैयार किया गया है. इस पत्थर की खास बात ये है कि दूध के अभिषेक से इस पत्थर पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा. किसी भी तरह के एसिड या अन्य पदार्थ से ये पत्थर खराब नहीं होगा और हजारों सालों तक ऐसे ही बना रहेगा.
51 इंच की है रामलला की मूर्ति

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










