
Raksha Bandhan 2021: भाई को इस दिशा में बिठाकर कभी नहीं बांधनी चाहिए राखी, बेहद अपशकुन
AajTak
रक्षा बंधन पर आज गुरु और चंद्रमा की युति से गज केसरी योग बन रहा है. साथ ही कुंभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश करते ही मकर राशि में शनि के साथ बन रहा विष योग भी आज समाप्त हो गया है. भद्रा का साया ना होने की वजह से बहनें पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी.
रक्षा बंधन के त्योहार पर आज कई खास संयोग बन रहे हैं. गुरु और चंद्रमा की युति से गज केसरी योग बन रहा है. साथ ही कुंभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश करते ही मकर राशि में शनि के साथ बना विष योग भी आज समाप्त हो गया है. हालांकि रक्षा बंधन के त्योहार पर वास्तु की बारीकियों को ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. ज्योतिषविदों का कहना है कि रक्षा बंधन के दिन भाई-बहनों को कई खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते वक्त कुछ खास बातों पर ध्यान न देना बड़ा अपशकुन माना जाता है. 1. राखी बांधते वक्त बहनों का चेहरा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. जबकि भाइयों को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर देखना चाहिए. इस दौरान किसी अन्य दिशा में ना देखें. भूलकर भी उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठकर राखी ना बंधवाएं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












