
Rakhi Sawant को लगेगा बड़ा झटका, Bigg Boss से एविक्ट होंगे पति रितेश!
AajTak
बीबी फैनक्लब की मानें तो राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस 15 से बाहर हो गए हैं. इस वीकेंड का वार रितेश शो से एविक्ट हो जाएंगे. शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए रितेश फिनाले में जगह बनाने से चूक गए. अब रितेश के एलिमिनेट होने की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो रविवार का एपिसोड देखने के बाद ही मालूम पड़ेगा.
बिग बॉस में इस बार शॉकिंग एविक्शन होने वाला है. पिछले दो हफ्तों से कोई सदस्य एविक्ट नहीं हुआ है. लेकिन इस रविवार कोई एक घरवाला जरूर शो से बाहर होगा. बीबी फैनक्लब पर एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है. चलिए जानते हैं कौन है वो घरवाला.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












