
Rajya Sabha elections 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए आज हाई वोल्टेज फाइट, यूपी-हिमाचल-कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग की आशंका, सपा के 8 विधायकों पर सस्पेंस
AajTak
Rajya Sabha elections 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में आज राज्यसभा की 15 सीटों पर मतदान होना है. इस राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए ही एक-एक वोट अहम माना जा रहा है.
राज्यसभा चुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही गहमा-गहमी के बीच आज 3 राज्यों की 15 सीटों पर जारी सुगबुगाहटों पर विराम लगने वाला है. ये तीन राज्य हैं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक. आज यूपी की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर आज चुनाव होना है. तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है. यूपी में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस है.
राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं. इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: कितने विधायकों के वोट से चुना जाता है एक सांसद? जानें राज्यसभा चुनाव की पूरी ABCD

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










