
Rajya Sabha Election: निर्दलीय कैंडिडेट सुभाष चंद्रा का दावा, कहा- 'कांग्रेस के आठ विधायक मुझे वोट देंगे'
AajTak
Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में 10 जून को आगामी राज्यसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुभाष चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायक हमारे संपर्क में हैं, जो मेरे पक्ष में क्रॉस वोटिंग करेंगे.
Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में 10 जून को राज्यसभा चुनाव होना है. इसे लेकर सूबे की सियासत गरमाने लगी है. जहां कांग्रेस और बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं निर्दलीय कैंडिडेट भी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायक हमारे संपर्क में हैं, जो मेरे पक्ष में क्रॉस वोटिंग करेंगे. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आरएलपी और निर्दलीय 4 विधायक मुझे वोट देंगे.
निर्दलीय कैंडिडेट सुभाष चंद्रा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि विधायकों को धमकाया जा रहा है. होटल में विधायकों को बंद करके रखा गया है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ये कैसे हो सकता है कि जो विधायक मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द बोल रहे थे, वह रातों रात हेलीकॉप्टर में बैठकर चले गए.
वहीं हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को लेकर सुभाष चंद्रा ने कहा कि वह पैसे देकर राज्यसभा सदस्य नहीं बनने वाले हैं. राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना हैं.
'अपनी पावर दिखाएं सचिन पायलट'
सचिन पायलट को लेकर कहा कि वो राजस्थान में बेहद लोकप्रिय नेता हैं. अगर 2023 में मुख्यमंत्री बनना है, तो हमें वोट दें, वरना 2028 तक वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस आलाकमान को दबाव में रख रहे हैं. ऐसे में पायलट को भी अपनी पावर दिखाना चाहिए. सुभाष चंद्रा ने कहा कि वह राजस्थान के ही रहने वाले हैं. इस दौरान सुभाष चंद्रा ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में विधायकों ने मेरे लिए स्याही बदल दी थी, उसी तरह यहां भी स्याही बदल सकती है.
4 राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










