
Rajasthan Shiv Statue: 369 फीट ऊंचाई, 20 KM दूर से देगी दिखाई... दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज
AajTak
Rajasthan Shiv Statue: राजस्थान के राजसमंद में भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. इसका लोकार्पण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया गया है. इस प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा है.
राजस्थान के नाम आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. राजस्थान के राजसमंद जिले में आज दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण होगा. राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है. विश्व की इस सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का नाम 'विश्वास स्वरूपम' रखा गया है.
बताया जाता है कि दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के लोकार्पण के लिए 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लोकार्पण महोत्सव का आयोजन होगा. दुनिया की इस सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा है. ये शिव प्रतिमा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार कराई गई है.
संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने कहा महादेव की प्रतिमा के लोकार्पण से जुड़े इस यज्ञ में नौ दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे. संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी के मुताबिक इस दौरान मुरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा भी आयोजित की गई है.
संत कृपा संस्थान के ट्रस्टी ने बताया कि भगवान शिव की यह अद्भुत प्रतिमा श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के भी आकर्षण का केंद्र बनेगी और राजस्थान के पर्यटन को नया आयाम देगी. नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी 369 फीट की ऊंची यह प्रतिमा 51 बीघा जमीन में स्थापित की गई है. ध्यान मुद्रा में विराजमान शिव की ये प्रतिमा 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती है. रात के समय भी शिव प्रतिमा साफ दिखाई दे, इसके लिए खास लाइट्स से इसे सजाया गया है.
369 foot tall Lord Shiva’s statue named 'Viswas Swaroopam', is inaugurated tomorrow in Nathdwara town, Rajasthan in the presence of CM Ashok Gehlot, assembly speaker CP Joshi, and other dignitaries. #ShivaTemple #Shiva #TallestShivaStatue #Statue #TempleTales #IncredibleIndia pic.twitter.com/QL691MmcCa
लोकार्पण के लिए डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












