
Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया, अपने पास रखे ये अहम विभाग
ABP News
Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने वित्त और गृह विभाग पहले की तरह अपने पास रखा है.
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने वित्त और गृह विभाग पहले की तरह अपने पास रखा है. नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया के विभाग पहले की तरह क़ायम हैं.ऊर्जा और जलदाय मंत्री बी डी कल्ला अब शिक्षा मंत्री होंगे. सचिन पायलट गुट के विश्वेंद्र सिंह को पहले की तरह पर्यटन विभाग दिया गया है. उद्योग मंत्री रहे परसादी लाल मीणा अब चिकित्सा मंत्री होंगे. प्रताप सिंह से परिवहन विभाग लेकर उन्हें खाद्य विभाग दिया गया है. सचिन पायलट ख़ेमे के रमेश मीणा को पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है. हेमा राम को वन विभाग, महेश जोशी को जल विभाग मिला है.
प्रमोद जैन को खान, गोविंद राम मेघवाल आपदा राहत मंत्री होंगे. बृजेंद्र ओला को परिवहन विभाग स्वतंत्र प्रभार दिया गया है. ममता भूपेश पहले की तरह महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री लेकिन अब वो कैबिनेट मंत्री हो गई हैं. अशोक चांदना पहले की तरह खेल मंत्री होंगे. महेंद्र जीत मालवीय को जल संसाधन और रामलाल जाट को राजस्व विभाग मिला है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












