
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
ABP News
Pakistan Asim Munir: पाकिस्तान में आसिम मुनीर और शिया धर्मगुरुओं की बैठक पर विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने ईरान को लेकर विवादित बयान देते हुए ईरान चले जाने की सलाह दे डाली.
पाकिस्तान के चीफ ऑफ़ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बीते गुरुवार (19 मार्च 2026) को रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टरस (GHQ) में पाकिस्तान के एक दर्जन से ज़्यादा शिया धर्मगुरुओं के साथ मुलाक़ात की थी, साथ ही ईरान युद्ध और देश के हालात पर चर्चा की थी लेकिन उस मुलाकात में किस तरफ से शिया समुदाय के लोगों को आसिम मुनीर ने नीचा दिखाया था और ईरान चले जाने तक की बात कही थी इस बात का खुलासा आसिम मुनीर के साथ बैठक में मौजूद पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को इस्लामाबाद में किया.
पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने आज इस्लामाबाद स्थित अपनी मस्जिद में लोगो को बताया की पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं के साथ मुलाकात में कहा की “अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ. शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मुताबिक मुलाकात के दौरान शुरुआत में आसिम मुनीर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट बाल्टिस्तान में हुए प्रदर्शन पर नाराज़गी जाहिर की साथ ही कहा जिस तरह से उस दिन पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट बाल्टिस्तान में सेना की इमारत को जलाया गया था वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है.
पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी
पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मुताबिक आसिम मुनीर बड़े ग़ुस्से से शिया धर्मगुरुओं से बात कर रहा था ऐसे में उन्होंने आसिम मुनीर को टोका और याद दिलाया की पाकिस्तानी फौज में कई शिया अफसर काम करते हैं और ख़ुद पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मामा अमीर हयात को सितार ए जुर्रत मिला था साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पाकिस्तान की फौज में काम कर रहे हैं, साथ ही इस्लामाबाद में हुए बवाल में जहां पुलिस के साथ शिया समुदाय के लोगो का टकराव हुआ था उस दौरान हिंसा करने वाले लोग शिया धर्मगुरुओं की बात ही नहीं मान रहे थे और इस बात की तस्दीक ख़ुद आईजी इस्लामाबाद ने की थी.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












