
Iran-US War: वियतनाम युद्ध की याद दिलाकर ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा- 'जीत के झूठे दावे बंद...'
ABP News
Iran-US War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका-ईरान तनाव की तुलना वियतनाम युद्ध से की है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जमीनी हकीकत कुछ और है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज की स्थिति कुछ हद तक वियतनाम युद्ध जैसी लग रही है. उनका मतलब यह था कि जैसे वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिका बार-बार जीत का दावा करता था, लेकिन जमीन पर हालात अलग थे, वैसा ही कुछ अब भी हो सकता है. ANI रिपोर्ट के मुताबिक अराघची ने खास तौर पर फाइन O क्लॉक Follies का जिक्र किया. यह 1960 के दशक में साइगोन में होने वाली रोज की प्रेस ब्रीफिंग थी, जहां अमेरिकी सेना यह दिखाने की कोशिश करती थी कि वे युद्ध जीत रहे हैं, जबकि असल में हालात खराब थे.
वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी जनरल विलियम वेस्टमोरलैंडने भी कहा था कि युद्ध में प्रगति हो रही है और अब जीत करीब है, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद 1968 में टेट आक्रामक हुआ, जिसमें दुश्मन ने बड़े पैमाने पर हमला किया और अमेरिका के दावों पर सवाल खड़े हो गए. अराघची का कहना है कि आज भी अमेरिका कुछ ऐसा ही दावा कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार कहती है कि वह जीत रही है, लेकिन जमीन पर हालात अलग हैं.
अमेरिका के बड़े-बड़े दावे
अब्बास अराघची ने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका का एक F-35 Lightning II को नुकसान पहुंचा है. अमेरिकी युद्धपोत जैसे यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस अब्राहम लिंकन पीछे हटते दिख रहे हैं. हालांकि अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि F-35 ने सुरक्षित लैंडिंग की और मामले की जांच चल रही है. इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश के अंदर भी आलोचना झेलनी पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके एक अधिकारी जो केंट ने इस्तीफा तक दे दिया. वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका जीत रहा है और ईरान की एयर डिफेंस कमजोर हो चुकी है.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












