
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण
ABP News
Bihar New Government: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. पढ़िए सियासी गलियारे से जुड़ी खबर.
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है. बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है.
कौन मुख्यमंत्री बनेगा इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से नीतीश कुमार बयान दे रहे हैं उससे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है. हालांकि एनडीए के सारे दल यही कह रहे हैं इसके लिए शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. मुख्यमंत्री कोई बने उसे नीतीश कुमार मार्गदर्शन देते रहेंगे. दूसरी ओर बीजेपी वैसे किसी चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकती है जिसका नाम चौंकाने वाला हो सकता है.
यह भी पढ़ें- 'निशांत कुमार को CM बनाना होता तो BJP…', अब मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा दावा
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के पास अगर इस बार सीएम कोटा जाता है तो जेडीयू से बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. पार्टी के किसी सीनियर लीडर को दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. विजय चौधरी जैसे कई ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिनपर नीतीश कुमार को पूरा भरोसा है.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












