
Rajasthan News: आर्मी कैंप की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दे रहा था शख्स, राजस्थान मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया गिरफ्तार
ABP News
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था.
जयपुर: राजस्थान से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था जिसे राजस्थान इंटेलिजेंस समेत मिलिट्री इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया.
दरअसल, पकड़ा गया शख्स संदीप कुमार है. आर्मी कैंप के पास एक गैस एजेंसी चलाता था साथ ही आर्मी कैंपस में गैस सप्लाई का भी काम कर रहा था. एजेंसियों ने संदीप को जयपुर में पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप पर आर्मी कैंपस की गोपनीय जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने का आरोप है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












