
Rajasthan Govt: 48 घंटे में मिलेगा 40 हजार का लोन, महिलाओं के लिए सरकार की नई स्कीम
AajTak
Mahila Nidhi Scheme: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 के बजट में महिला निधि स्कीम का ऐलान किया था. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि तेलंगाना के बाद राजस्थान देश का दूसरा राज्य है, जहां महिला निधि स्कीम की शुरुआत हुई है. महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए महिला निधि की स्थापना की गई है.
राजस्थान की सरकार (Rajasthan Government) ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'महिला निधि' योजना (Mahila Nidhi Scheme) की शुरुआत की है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) महिलाओं के लिए इस स्कीम का ऐलान बजट के दौरान किया था. इस स्कीम की मदद से राज्य की महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं और खुद को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बना सकती हैं. इस स्कीम के जरिए महिलाओं को कारोबार के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा. महिलाएं लोन लेकर खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी. आर्थिक मदद के लिए उन्हें किसी और निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
48 घंटे में मिलेगा लोन
महिला निधि योजना के तहत 40,000 रुपये तक का कर्ज 48 घंटे में महिलाओं को मिल जाएगा. वहीं, 40,000 रुपये से अधिक का कर्ज 15 दिनों में आवेदक के खाते में आ जाएगा. राजस्थान में फिलहाल 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है. इसमें 30 लाख परिवार जुड़ चुके हैं. राज्य में कुल 36 लाख परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार इस स्कीम के तहत लाभ मिलेगा.
महिलाओं को आसानी से मिलेगा कर्ज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 के बजट में महिला निधि स्कीम का ऐलान किया था. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि तेलंगाना के बाद राजस्थान देश का दूसरा राज्य है, जहां महिला निधि स्कीम की शुरुआत हुई है. उनका कहना है कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूह को मजूबत बनाने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की गई है. इससे राज्य की गरीब और सम्पत्तिहीन महिलाओं को भी आसानी से बैंक से कर्ज मिल सकेगा. महिला निधि स्कीम से महिलाओं की आय बढ़ेगी.
महिलाओं की होगी आर्थिक उन्नति

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










