
Rajasthan Exit Poll Result 2024: राजस्थान के रण में BJP को बड़ा नुकसान, कांग्रेस की बढ़ सकती हैं 5 से 7 सीटें
AajTak
राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं. सूबे की इन सीटों पर पहले और दूसरे चरण में वोट डाले गए थे. राजस्थान के रण में 2019 की तरह इस बार भी कमल खिलेगा या कांग्रेस कमाल दिखाएगी? इसे लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आज आएंगे.
राजस्थान में लोकसभा चुनाव का शोर थम चुका है और नतीजों का इंतजार है. राजस्थान के रण में कमल खिलेगा या कांग्रेस कमाल दिखाएगी? इसे लेकर तस्वीर 4 जून को ही साफ होगी जब मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल का इंतजार अब खत्म होने को है. इंडिया टुडे एक्सि माई इंडिया के एग्जिट पोल नतीजे थोड़ी में आएंगे. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.
राजस्थान में एनडीए को 51 फीसदी और इंडिया ब्लॉक को 41 फीसदी वोट मिलने के अनुमान जताए गए हैं. एनडीए को 16 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक को पांच से सात सीटें मिलती दिख रही हैं.
राजस्थान की 25 सीटों पर कब हुई थी वोटिंग
राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. राजस्थान की इन 25 सीटों पर सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मतदान हुआ था. राजस्थान की 12 सीटों- गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. दूसरे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट के लिए दूसरे चरण में वोट डाले गए थे.
दांव पर इन दिग्गजों की साख
राजस्थान के रण में इस बार केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सूबे की बीकानेर और गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. सूबे की सबसे हॉट सीट में से एक बाड़मेर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बीजेपी के उम्मीदवार हैं. बाड़मेर में बीजेपी उम्मीदवार कैलाश के सामने कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम की चुनौती है. शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र भाटी भी इस सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








