
Rajasthan Cabinet Reshuffle: शपथग्रहण समारोह का कांग्रेसी विधायकों ने किया बहिष्कार, कहा- महिलाओं को नहीं मिल रहा उचित प्रतिनिधित्व
ABP News
Rajasthan Cabinet Reshuffle: साफिया का कहना है कि पार्टि में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व नही मिल रहा. वही जौहरी लाल मीणा ने केबिनेट में टीकाराम जूली को प्रमोट किए जाने का भी विरोध किया.
Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान कैबिनेट फेरबदल के तहत आज कुल 15 विधायक शपथ लेने वाले हैं. हालांकि समारोह से पहले ही कांग्रेसी विधायकों में काफी रोष देखने को मिला. रामगढ़ से नवनिर्वाचित विधायक साफिया जुबेर और जौहरी लाल मीणा ने इस शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया. बता दें कि साफिया रामगढ़ अलवर से और जौहरी लाल मीणा राजगढ़ अलवर से विधायक है.
साफिया का कहना है कि पार्टि में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व नही मिल रहा. वही जौहरी लाल मीणा ने केबिनेट में टीकाराम जूली को प्रमोट किए जाने का भी विरोध किया. दरअसल संदीप यादव लाखन मीणा वाजिब अली और दीप चंद खेरिया ये वो चार विधायक है जो बी एस पी से कांग्रेस में आए थे और अब फेरबदल से नाराज है. मिली जानकारी के अनुसार इन विधायकों ने भी मंत्री मण्डल के शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












