
हत्या या सुसाइड? कोलकाता के पार्लर में खूनी खेल, मालकिन और कश्मीरी युवक की संदिग्ध मौत
ABP News
West Bengal News: कोलकाता के तेतुलतला इलाके में एक पार्लर में हुई हिंसा में महिला मालकिन और एक युवक की मौत हो गई. पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या जवाबी हमला?
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके हिन्दोल, तेतुलतला में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के व्यस्त इलाके में एक पार्लर में घुसकर हुई हिंसा ने सभी को स्तब्ध कर दिया. घटना में पार्लर की मालकिन और एक युवक दोनों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, पार्लर खून से लथपथ हो गया. घटना के दौरान महिला ने युवक पर हमला किया, जबकि युवक ने भी जवाबी हमला किया. घटना इतनी भयानक थी कि किसी भी क्राइम थ्रिलर को भी मात देती दिखी. महिला पार्लर में ही गिर पड़ी और युवक का शव भी वहीं बरामद हुआ.
पुलिस ने तत्काल पार्लर को सील किया
कुछ ही देर में नरेंद्रपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों की हालत इतनी गंभीर थी कि महिला को तुरंत स्थानीय हिंदुस्तान हेल्थ पॉइंट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तत्काल पार्लर को सील कर दिया. घटना की जांच अभी जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत कैसे हुई? क्या युवक के हाथों महिला की मृत्यु हुई या महिला ने युवक को मारकर आत्महत्या की. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र लगभग 22-24 साल है और वह कश्मीर का रहने वाला था. महिला मध्यम आयु वर्ग की हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












