
अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा पाकिस्तान? शहबाज सरकार ने जाहिर की मंशा
ABP News
Iran Isreal US War: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार संवाद और कूटनीति पर जोर देना चाहिए. ट्रंप के अनुसार ईरान के साथ कई मद्दों पर सहमति बन गई है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के 25वें दिन पाकिस्तान ने कहा कि वह अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी करने को तैयार है. पाकिस्तान की ओर से ये बयान ऐसे समय में आया है जब कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि इस जंग को खत्म कराने के लिए तुर्किए, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की.
बातचीत की मेजबानी को तैयार पाकिस्तान
अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, 'अगर ईरान और इजरायल चाहें तो इस्लामाबाद बातचीत की मेजबानी करने के लिए हमेशा तत्पर है. क्षेत्र में शांति स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार संवाद और कूटनीति पर जोर देना चाहिए.' ट्रंप ने अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं करने की बात कही है. उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और करीब 15 मुद्दों पर बात बन गई है, जबकि तेहरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया.
डिप्लोमेटिक चैनल के केंद्र में पाकिस्तान: रिपोर्ट

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












