
Exclusive: नीतीश कुमार के बाद कौन हो बिहार का अगला CM? अनंत सिंह ने इस नेता का लिया नाम
ABP News
Anant Singh Exclusive: 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर मोकाम के बाहुबली विधायक अनंत सिंह सोमवार को जेल से रिहा हुए. बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर उन्होंने बड़ा बयान दिया.
मोकामा से जेडीयू विधायक, बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ महारानी स्थान मंदिर में पूजा पाठ करने बड़हिया जा रहे हैं. सैकड़ों गाड़ियों का काफिला साथ है. जगह जगह समर्थक स्वागत कर रहे हैं. दुलार चंद यादव हत्याकांड मामले में कल ही बेउर जेल से बाहर आए हैं. abp न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी हमको सिर्फ जनता से बात करनी है. जनता से संवाद करना है. नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो दिल्ली ही जा रहे हैं ना. दिल्ली विदेश में थोड़ी न है. हवाई जहाज से जाने में सिर्फ एक घंटा लगता है. हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें. बिहार में बहुत काम हो रहा है.
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव हुए थे. नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों को इस चुनाव में जीत मिली है.राज्यसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को चौंका दिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि वे राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए वे राज्यसभा जाना चाहते हैं.
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में 'समृद्धि यात्रा' के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (24 मार्च) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम वक्त गुजर जाने के बाद उन्हें पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया.
वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक जीवन में औपचारिक तौर पर हाल ही में एंट्री हो चुकी है. वो भी बहुत जल्द ही यात्रा पर निकलने वाले हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की सियासी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे. जेडीयू के कुछ नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार को नई सरकार में प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












