
अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान ने घोषित किया उत्तराधिकारी, जानिए कौन हैं मोहम्मद बाकर जुलकद्र
ABP News
यूएस-इजरायल के साथ जंग में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हुई मौत के बाद अब ईरान ने मोहम्मद बाकर जुलकद्र को अली लारीजानी का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है.
यूएस-इजरायल के साथ जंग में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हुई मौत के करीब एक सप्ताह के बाद अब ईरान ने मोहम्मद बाकर जुलकद्र को अली लारीजानी का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है. वह ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर रह चुके हैं. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नए सचिव की पहचान की है.
मोहम्मद बाकर जुलकद्र ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड में ब्रिगेडियर रहने के साथ ईरान की कार्यकुशलता परिषद के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं.
हवाई हमले में हुई थी लारीजानी की मौत
बता दें कि ईरान के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और पूर्व सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारीजानी (Iranian Security Chief Ali Larijani) की इजरायल की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई थी तेहरान ने मंगलवार (17 मार्च) को इसकी पुष्टि की. इससे पहले इजरायल ने उन्हें निशाना बनाने की बात कही थी. लारीजानी के साथ उनके बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत हुई थी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












