
मैनपुरी में LUDO खेलने के विवाद में भाभी की हत्या, आरोपी देवर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ABP News
Mainpuri News In Hindi: पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन घर में लूडो खेलने के दौरान मामूली मजाक हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने अपनी भाभी को पिंच कर दिया, जिसका महिला ने विरोध किया.
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के दिल्हा गांव की है, जहां 12 दिन पहले एक महिला की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को सहन तिराहे से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया है. साथ ही मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी की पहचान ऋषभ निवासी दिल्हा के रूप में हुई है, जो मृतका का देवर बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.
वहीं पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन घर में लूडो खेलने के दौरान मामूली मजाक हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने अपनी भाभी को पिंच कर दिया, जिसका महिला ने विरोध किया. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपी ने भाभी की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं इस पूरे मामले का खुलासा सीओ करहल अजय चौहान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया. उन्होंने इस संबंध में मीडिया को बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












