
Rajasthan Board 12th Exam 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं के एग्जाम शुरू, ये हैं जरूरी गाइडलाइंस
AajTak
Rajasthan Board 12th Exam 2023 Guidelines: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. हालांकि, प्रश्नपत्र 8.30 बजे बांटे जाएंगे और छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. अन्य जानकारियां नीचे चेक करें.
RBSE Rajasthan Board 12th Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज, 09 मार्च से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है. जो छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें जरूरी दिशा-निर्देशों को चेक कर लेना चाहिए. बता दें कि आरबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 09 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेंगी.
परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. हालांकि, प्रश्नपत्र 8.30 बजे बांटे जाएंगे और छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. सुबह 8.45 बजे आंसर शीट बांटी जाएंगी. उम्मीदवार जरूरी गाइडलाइंस यहां चेक करें.
- उम्मीदवारों को अपने वैध फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. - रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा के समय से 30 मिनट पहले है, ऐसे में स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइम पर ही एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा. इससे देरी पर पहुंचने पर एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. - उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा. - उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए भी दिया जाएगा. - परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी. - उम्मीदवारों को केवल स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देनी होगी. कैजुअल ड्रेस में परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए, लगभग 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. छात्र वेबसाइट पर मौजूद डेटशीट भी अभी डाउनलोड कर लें. किसी भी अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajedubaord.rajasthan.gov.in चेक करें.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










