Rajasthan Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट
AajTak
Rajasthan Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स aajtak.in पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. जो स्टूडेंट्स इस वर्ष राजस्थान माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए हैं वह फौरन नीचे दिए बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.
Rajasthan 10th Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड स्टेप 1: दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें. स्टेप 2: चेकबॉक्स को टिक करें और सब्मिट कर दें. स्टेप 3: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
RBSE 10th Result 2022 LIVE Updates: Check Here
स्थगित की गई थी परीक्षाएं बता दें कि राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पहले 03 मार्च से आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में Covid-19 महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं.
इतने हैं पासिंग मार्क्स परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने जरूरी हैं. प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा. हालांकि, नंबर कम आने पर अथवा फेल घोषित होने पर छात्र रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






