
Rajasthan: लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने प्रेमी के घर लगाई आग, 14 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
चूरू जिले में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने प्रेमी के घर पर आग लगा दी. इतना ही नहीं तोड़फोड़ करते हुए हिंसा भी किया. इस चपेट में प्रेमी के चाचा का घर भी आ गया. इस मामले में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के चूरू जिले में प्रेमी जोड़े के प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने प्रेमी के घर पर आग लगा दी. इतना ही नहीं तोड़फोड़ करते हुए हिंसा भी किया. इस चपेट में प्रेमी के चाचा का घर भी आ गया. इस मामले में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना जिले के देसरजर गांव में शनिवार देर रात हुई है. पीड़ित पक्ष से सांवरमल आचार्य (47) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके भतीजे संदीप का सीताराम सुथार की बेटी अनुराधा से प्रेम संबंध था. दोनों ने हाल ही में शादी की थी. इसके बाद महिला के परिवार ने दूल्हे के रिश्तेदारों को धमकाया और उनके घर पर धावा बोल दिया.
चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि सीताराम सुथार, उनके परिवार के सदस्यों सहित करीब 35-40 लोगों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया. उनके घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी. हालांकि, इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
एसपी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. प्रेमी जोड़ ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है. उनकी मांग के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है. पुलिस की एक टीम गांव में मौजूद है.
बताते चलें कि पिछले महीने राजस्थान के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में एक युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को घर में पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई करने वालों में घर की महिलाएं और पुरुष शामिल रहे. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मृतक का नाम धीरज बैरवा था. वो आईटीआई का छात्र था. इसके साथ ही फोटोग्राफर का काम भी करता था. 30 मार्च को अपने गांव आया था. 31 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव गया. ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में छुपा कर रखा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











