
Rajasthan : बस की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला, चाचा-भतीजी की गई जान
AajTak
चाचा-भतीजी की बाइक हादसे में मौत हो गई. भतीजी का एग्जाम था, चाचा उसे एग्जाम के बाद गांव छोड़ने से जा रहा था. सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी. चाचा ने मौके पर दम तोड़ दिया. भतीजी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले में चाचा-भतीजी की सड़क हादसे में मौत हो गई. एग्जाम देकर लौटी भतीजी को चाचा बाइक पर बिठाकर गांव छोड़ने जा रहा था. तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक आग का गोला बन गई थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है. बस जब्त कर ली गई है.
फरार है आरोपी ड्राइवर
हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है. हादसा बुधवार देर शाम को हुआ था. दरअसल, जोधपुर जिले के शेरगढ़ सांईतरा के रहने वाले 30 साल के विशन सिंह की भतीजी विनोद कंवर बालोतरा में बीए का एग्जाम देने के लिए आई थी.
पचपदरा रिफाइनरी में काम करने वाला विशन भतीजी को एग्जाम सेंटर छोड़कर काम पर चला गया. एग्जाम खत्म होने के बाद भतीजी विनोद तंवर को बाइक पर बिठाकर गांव छोड़ने जा रहा था. दोनों बाइक से पचपदरा मेगा हाइवे पर स्थित नेवाई बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस की टक्कर से बाइक में आग लग गई, चाचा-भतीजी जमीन पर आ गिरे. हादसे में चाचा विशन की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोग भतीजी विनोद तंवर को गंभीर हालत में नाहटा अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान भतीजी ने भी दम तोड़ दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










