
Rajasthan: फर्जी चेक से एक करोड़ रुपये निकालने बैंक पहुंचे, एक गलती से पहुंचे जेल
AajTak
राजस्थान के करौली एसबीआई बैंक से उत्तर प्रदेश ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पैसों को फर्जी चैक के जरिए साईं राम गौ सेवा समिति के खाते में 1 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कराने का प्रयास कर रहे थे.
राजस्थान के करौली एसबीआई बैंक से फर्जी चैक के जरिए एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह उत्तर प्रदेश ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था. इसके लिए उन्होंने बैंक को एक करोड़ का फर्जी चेक भी दिया था लेकिन बैंक मैनेजर की सजगता के चलते पुलिस ने ठगों को गिरफ्तार कर लिया. (प्रतीकात्मक फोटो) (इनपुट-गोपाल लाल) बताया जा रहा है कि ठग एक गौशाला के खाते के नाम पर पैसा ट्रांसफर करके निकालने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान शाखा प्रबंधक को उन पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम से रामेश्वर दयाल, एएसआई चंद्रहुसैन और कांस्टेबल सुग्रीव तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे. जांच में सभी आरोपियों ने अलग-अलग बयान दिए जिससे उनका भांडा फूट गया. इसके बाद पुलिस ने एक स्थानीय आरोपी सहित पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.(प्रतीकात्मक फोटो) एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि ठग उत्तर प्रदेश ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पैसों को फर्जी चैक के जरिए साईं राम गौ सेवा समिति के खाते में 1 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कराने का प्रयास कर रहे थे. इस ठगी में आरोपी हेमंत कुशवाह, शैलेश मिश्रा, केदार जाट, अमित कुशवाह, और नरसी माली शामिल था. इन लोगों ने गौ सेवा समिति के खाते में 1 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने के लिए चेक दिया था. पुलिस ने बताया कि खाते में 59 करोड़ रुपये की राशि मौजूद थी जोकि बैंक मैनेजर की सजगता से बच गए.(प्रतीकात्मक फोटो)
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







